डॉ. एस. के. कटारिया, बठिंडा(पंजाब) को “डॉ. अब्दुल कलाम जी अवॉर्ड”
चंद्रपुर जिले में डॉ. सविता तुरणकर (जाधव) एवं उनकी टीम इलेक्ट्रोपैथी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य.
राजु तुरानकर – संपादक लोकवाणी जागर.
भारत में चिकित्सा क्षेत्र में अब तक लोग मुख्य रूप से एलोपैथी और होम्योपैथी से ही परिचित थे। लेकिन आज डॉ. एस. के. कटारिया, बठिंडा (पंजाब) द्वारा विकसित और आगे बढ़ाई जा रही इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बहुत ही प्रभावशाली ढंग से कार्य कर रही है। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यों को देखते हुए उन्हें “डॉ. अब्दुल कलाम जी अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, शोध और समाजहित में किए गए कार्यों का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में डॉ. सविता तुरणकर (जाधव) एवं उनकी टीम इलेक्ट्रोपैथी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिससे हजारों लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सकारात्मक अनुभव प्राप्त हो रहा है। इसका श्रेय भी आदरणीय डॉ. एस. के. कटारिया सर को जाता है।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जीले के वरोरा में संत गाडगेबाबा जयंती कार्यक्रम के अवसर पर इलेक्ट्रोपैथी डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर 2025- 2026 मे आयोजित किए गए। इस शिबिर मे धोबी परीट महासंघ के अध्यक्ष मा. श्री देवरावजी सोनटक्के, मार्गदर्शक श्री भैयाजी रोहनकर, विधायक श्री करन देवतळे, अतुल क्षिरसागर, प्रदिप मुके, राजु तुरणकर, किशोर केळझरकर उपस्थित थे.

“डॉ. अब्दुल कलाम जी अवॉर्ड” प्राप्त होने पर आदरणीय डॉ. एस. के. कटारिया सर को उनकी टिमको चंद्रपूर, गडचिरोली ओर यवतमाळ जिल्हा पदाधिकारी की ओर से हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दि गई है.











